SC में आज 18 राज्यों के मुख्य सचिव पेश होंगे
Punjab ujala news : आज जजों की पेंशन मामले में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव सुप्रीम कोर्ट में पेश होंगे। न्यायिक अधिकारियों को बकाया पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान पर विवाद चल रहा है। द्वितीय राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग (SNJPC) की सिफारिशों को लागू नहीं करने के लिए सचिवों को तलब किया गया है। चीफ जस्टिस ने 22 अगस्त को पेश होने का आदेश दिया था।
