Search for:
  • Home/
  • India/
  • 33 सीटों पर कांग्रेस, 52 पर नेशनल कॉन्फ्रेंस लड़ेगी चुनाव

33 सीटों पर कांग्रेस, 52 पर नेशनल कॉन्फ्रेंस लड़ेगी चुनाव

Punjab ujala news : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीट शेयरिंग का समझौत हो गया है. यहां की 90 सीटों में से 85 सीटों पर समझौता हो गया है. पांच सीटों पर फ्रेंडली फाइट होगी. 85 में से कांग्रेस 33 सीटों पर लड़ेगी. बची हुई 52 सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस लड़ेगी. थोड़ी देर में इसका औपचारिक ऐलान होगा.

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और सलमान खुर्शीद सहित अन्य नेताओं ने श्रीनगर में फारूक अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की. इस मुलाकात दौरान सीटों पर फंसे पेंच को सुलझा लिया गया. बता दें कि सीटों पर पेंच फंसने के बाद कांग्रेस ने सलमान खुर्शीद को इस पर बात करने के लिए एक्टिव किया.

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में वोटिंग होनी है. पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और आखिरी चरण में 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. 4 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. अगस्त 2019 में धारा 370 को खत्म किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. केंद्र शासित प्रदेश के लोग अपनी सरकार चुनेंगे.