Search for:
  • Home/
  • India/
  • बारिश पर IMD का आया बड़ा अपडेट

बारिश पर IMD का आया बड़ा अपडेट

Punjab ujala news : दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में पानी जमा होने और ट्रैफिक जाम लगने की सूचना है। वहीं, द्वारका में स्कूल की दीवार ढहने से दो लोग घायल हो गए तो बाहरी रिंग रोड पर एक कार खराब होने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन एनसीआर में अलग-अलग इलाकों में हल्की से तेज बारिश होगी। बता दें शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग इलाके में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 3.4mm बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से मौसम के बारे में जानकारी लेकर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले लोग घर से कुछ समय पहले निकलें।