Search for:
  • Home/
  • India/
  • Weather : आज रात से बदलेगा मौसम

Weather : आज रात से बदलेगा मौसम

Punjab ujala news : मौसम एक बार फिर करवट लेना शुरू कर रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने आज शाम तरनतारन, कपूरथला, अमृतसर, गुरदासपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है.

12 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में भारी बारिश की आशंका है. लुधियाना के अलावा बाघा पुराना, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जीरा, शाहकोट, पट्टी, सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, खडूर साहिब, रायकोट, जगराओं, फिल्लौर, नकोदर, फगवाड़ा, जालंधर, नवांशहर, गढ़शंकर, होशियारपुर, बाबा बकाला, बटाला। , भुलत्थ, दसूहा, मुकेरियां, गुरदासपुर, पठानकोट, धार कलां में हल्की बारिश का अलर्ट।