हाथरस हादसे के बाद ‘अंधश्रद्धा’ को लेकर कानून को बनाने की मांग
Punjab ujala news : अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र की बैठक राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित होने के बाद अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है. अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत 24 जून को हुई थी. हालांकि, इस बीच राज्यसभा की कार्यवाही जारी रहने वाली है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि इस सत्र में सदन की सात बैठक हुईं जो लगभग 34 घंटे तक चलीं तथा इसकी कार्य उत्पादकता लगभग 103 प्रतिशत रही.
लोकसभा स्पीकर ने बताया कि धन्यवाद प्रस्ताव पर 18 घंटे तक चर्चा चली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (2 जुलाई) को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जबरदस्त तरीके से हमला बोला. उन्होंने उनके लिए बालक बुद्धि जैसे शब्द का इस्तेमाल किया. पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता पर लोकसभा में हिंदुओं को हिंसा से जोड़ने, झूठे दावे करने का आरोप लगाया और संसदीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आह्वान किया. पीएम मोदी ने करीब 2 घंटे तक लोकसभा में भाषण दिया.
राज्यसभा में कई विपक्षी दलों ने देश में अलग-अलग परीक्षाओं के क्वेश्चन पेपर लीक होने के बढ़ते मामलों, राज्यों के साथ किए जा रहे भेदभाव और केंद्रीय जांच एजेंसियों को हथियार बनाकर विपक्ष के पीछे छोड़ने के मुद्दे पर चर्चा की. तृणमूल कांग्रेस के मोहम्मद नदीमुल हक ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण में एक शब्द गायब है और वह शब्द है ‘गठबंधन’. राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर विपक्षी सांसदों ने अपनी-अपनी बातें रखीं, लेकिन इस दौरान उन्होंने सरकार को निशाने पर भी लिया.
