Search for:
  • Home/
  • India/
  • अंबानी परिवार ने कराया 50 जोड़ों का सामूहिक विवाह

अंबानी परिवार ने कराया 50 जोड़ों का सामूहिक विवाह

Punjab ujala news : देश और दुनिया के जाने माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने आज नवी मुंबई में अपने रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले किया गया है। समारोह में 50 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। सभी जोड़े मुंबई से 100 किलोमीटर दूर पालघर के गरीब परिवार से हैं। समारोह में वैवाहिक जोड़ों के परिवार सहित कुल 800 लोग शामिल हुए। अंबानी परिवार की तरफ से सभी नवविवाहित जोड़ों को सोने चांदी के आभूषण भेंट दिए गए हैं।