Weather : पंजाब में गर्मी से राहत जारी
पंजाब में बारिश के चलते शुक्रवार को भीषण गर्मी से राहत रही और गिरावट के साथ पारा 39.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने शनिवार से चार दिनों के लिए पंजाब में मौसम शुष्क बना रहने की भविष्यवाणी की है। 26 जून से मौसम फिर करवट बदलेगा और दो दिन बारिश पड़ेगी।
पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य के नजदीक बना रहा। 39.5 डिग्री के साथ गुरदासपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री (सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे), लुधियाना का 36.1 डिग्री (सामान्य से 0.4 डिग्री नीचे), पटियाला का 38.4 डिग्री, पठानकोट का 35.1 डिग्री, बठिंडा का 36.1 डिग्री (सामान्य से 4.0 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 36.3, फिरोजपुर का 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई
