NEET विवाद में केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
Punjab ujala news : नीट पेपर लीक मामले में आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया है। जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ आज हल्ला बोला गया। विरोध प्रदर्शन में राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, गोपाल
राय, आम आदमी पार्टी के पार्षद, कार्यकर्ता और बच्चों के पैरेंट्स मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सहित देशभर में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। NEET के पेपर लीक का मुद्दा गर्माता जा रहा है। नीट एग्जाम को कैंसिल करके दोबारा परीक्षा कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।
