Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • IMD ने बताया किस दिन आएगा मानसून

IMD ने बताया किस दिन आएगा मानसून

Punjab ujala news : पंजाब समेत देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भयानक गर्मी की चपेट में है. पिछले 15 दिनों से पंजाब-हरियाणा-दिल्ली का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी देते हुए उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने की तारीख के बारे में भी जानकारी दी. आईएमडी ने कहा कि जून के अंत तक राज्य में मानसून आने की उम्मीद है।

अगले तीन दिनों तक लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, महीने के अंत तक मानसून चंडीगढ़ में दस्तक दे सकता है। इसके अलावा प्री-मानसून गतिविधियों में अभी भी देरी हो रही है। इसके चलते फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।