Search for:
  • Home/
  • India/
  • गांधीनगर सीट से अमित शाह जीते

गांधीनगर सीट से अमित शाह जीते

Punjab ujala news : लोकतंत्र के महापर्व की अंतिम घड़ी आ गई है। सात चरणों में संपन्न हुए मतदान के बाद आज यानी मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। भारतीय निर्वाचन आयोग ने 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में इस चुनाव के लिए वोटिंग करवाई थी। यह चुनाव तय करने वाला है कि देश में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। 1 जून को अंतिम चरण के मतदान के बाद जारी हुए एग्जिट पोल्स में तो भाजपा को बहुमत के साथ जीत मिलती दिख रही है। लेकिन, असली तस्वीर आज साफ होने वाली है।

काउंटिंग शुरू होने के बाद आए शुरुआती रुझानों में इंडी गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि, जैसे-जैसे मतगणना का दौर आगे बढ़ेगा इस तस्वीर में बदलाव भी देखने को मिलेंगे.

अमित शाह गांधीनगर से जीते

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सीट गांधीनगर का परिणाम सामने आ गया है। यहां से शाह को जीत मिली है।