Search for:
  • Home/
  • India/
  • अध्‍यक्ष बदलते ही कांग्रेस की बदली किस्‍मत, दो चुनावों के बाद खुशखबरी!

अध्‍यक्ष बदलते ही कांग्रेस की बदली किस्‍मत, दो चुनावों के बाद खुशखबरी!

Punjab ujala news: लोकसभा चुनाव परिणाम-2024 कई मामलों में ऐतिहासिक है. बीजेपी की अगुआई में NDA की फिर से सत्‍ता में वापस आने की उम्‍मीद प्रबल है. दूसरी तरफ, पिछले 10 साल में कांग्रेस अपने बेहतरीन प्रदर्शन करने जा रही है. कांग्रेस साल 2014 और साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने सबसे खराब चुनावी प्रदर्शन के दौर से उबरते हुए बेहतरीन परफॉर्मेंस करने जा रही है. इसकी कई वजहें बताई जा रही हैं, जिनमें से अध्‍यक्ष पद में बदलाव और मल्लिकार्जुन खड़गे की समझौतावादी नीतियों की बात चल रही है. बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की अध्‍यक्ष थीं. वहीं, साल 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान राहुल गांधी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष थे.

कांग्रेस में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का पद आम तौर पर गांधी परिवार के सदस्‍यों के पास रहता है. सोनिया गांधी सालों तक कांग्रेस का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रहीं. उनके बाद राहुल गांधी को अध्‍यक्ष पद की कमान दी गई थी. इस दौरान साल 2014 और 2029 के लोकसभा चुनाव हुए. इन दोनों आम चुनावों में कांग्रेस तिहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई थी. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं, जबकि साल 2019 के आम चुनावों में देश की सबसे पुरानी पार्टी को 52 सीटें हासिल हुई थीं. साल 2014 में 1984 के बाद केंद्र में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी. लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन करने के बाद भी कांग्रेस दूसरी बड़ी बनी रही.