Search for:
  • Home/
  • Political/
  • जालंधर लोकसभा सीट पर 9 बजे तक 9.34% मतदान

जालंधर लोकसभा सीट पर 9 बजे तक 9.34% मतदान

Punjab ujala news : जालंधर लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 9.34% मतदान हो चुका है। जालंधर कैंट विधानसभ क्षेत्र में सबसे ज्यादा 11.45% वोटिंग हुई है। वहीं आदमपुर में केवल 4.91% वोटिंग हुई है।

वोटिंग सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इस सीट पर कुल वोटर 16 लाख 54 हजार 5 वोटर हैं। इनमें आठ लाख 59 हजार 688 पुरुष और सात लाख 94 हजार 273 महिला वोटर हैं।

इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, AAP उम्मीदवार पवन कुमार टीनू और बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के बीच है। जिले में कुल 1951 पोलिंग बूथ हैं। इसमें 454 संवेदनशील बूथ हैं।