अरविंद केजरीवाल को आज जमानत मिलने की उम्मीद
Punjab ujala news : आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। दिल्ली शराब घोटाले के आरोपी केजरीवाल को गत 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी। वे लोकसभा चुनाव प्रचार करने लिए जेल से बाहर आए थे। उन्हें 2 जून को कल सरेंडर करना है। इससे पहले उन्होंने जमानत अवधि बढ़ाने और रेगुलर जमानत के लिए कोर्ट में याचिका डाल दी है, जिस पर आज सुनवाई होगी। अब देखना यह है कि उन्हें जमानत मिलती है या नहीं। वे जेल जाएंगे या बाहर रहेंगे, इसका फैसला आज हो जाएगा।
