जालंधर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा
Punjab ujala news : जालंधर में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने स्थानीय होटल में कांग्रेस नेताओं के साथ मीडिया को संबोधित किया। जालंधर के बीएसएफ चौक के पास स्थित एक निजी होटल में बाजवा के साथ रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर मौजूद थे। बाजवा ने आर्मी में अग्नि वीर भर्ती को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा।
बाजवा के साथ पहुंचे सेवामुक्त लेफ्टिनेंट जनरल हरवंत सिंह ने कहा- अग्नि वीर भर्ती क्यों शुरू की गई, इसका कोई तो कारण होगा, मगर केंद्र सरकार द्वारा अभी तक कोई कारण नहीं बताया गया। देश की सुरक्षा को लेकर सरकार ऐसा सिस्टम क्यों लेकर आ रही है, इस पर अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं किया है।
बाजवा बोले- अग्नि वीर स्कीम से खुश नहीं है जवान
प्रताप सिंह बाजवा ने कहा- हमारी सरकार के दौरान 18 साल की उम्र के जवानों को भर्ती किया जाता था। भर्ती के बाद 18 साल तक जवाब नौकरी करता था। इस दौरान वह देश के लिए बॉर्डर पर आगे होकर लड़ते थे। देश के ज्यादातर सभी बॉर्डर्स पर पंजाब के जवान तैनात होते थे। मगर बीजेपी ने इसे घटाकर चार साल कर दिया है।
