10वीं में फेल होने पर छात्रा ने सुसाइड किया
Punjab ujala news : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 10वीं में फेल होने पर एक छात्रा ने फांसी लगा ली। उसका शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। पिछले कई दिन से छात्रा तनाव में थी। उसकी पहचान बोईरबेड़ा गांव की रहने वाली मालती नेताम के रूप में हुई। परिजनों ने फेल होने के चलते आत्महत्या किए जाने की पुष्टि की है। पोस्टमार्टम हेतु
छात्रा का शव गरियाबंद लाया गया है। बिंद्रानवागढ़ चौकी थाना क्षेत्र की घटना है।
