Search for:
  • Home/
  • Weather/
  • Weather : 4 दिन बाद शुरू हो रही है मानसूनी बारिश

Weather : 4 दिन बाद शुरू हो रही है मानसूनी बारिश

Punjab ujala news : भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मानसून (monsoon punjab) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आईएमडी के मुताबिक अगले 4 दिनों में मॉनसून केरल पहुंच जाएगा. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग केंद्र के अनुसार, अगले 4 दिनों के दौरान केरल में मानसून की शुरुआत के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण अरब सागर के कुछ अन्य हिस्सों, मालदीव के बाकी हिस्सों और कोमोरिन क्षेत्र में आगे बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि 15 जून तक मानसून बिहार पहुंच सकता है. इसके अलावा मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 25 से 30 जून, महाराष्ट्र में 10 जून और छत्तीसगढ़ में 15 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली और एनसीआर के शहरों में 30 जून तक मॉनसून पहुंच सकता है. इन राज्यों में इस बार मानसून के दौरान पिछले वर्षों की तुलना में अधिक बारिश होने की भी संभावना है