Search for:
  • Home/
  • India/
  • Nation : केजरीवाल के सहयोगी बिभव पांच दिन के रिमांड पर

Nation : केजरीवाल के सहयोगी बिभव पांच दिन के रिमांड पर

Punjab ujala news : राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) की नेता एवं राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोपी बिभव कुमार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने सात दिन की हिरासत का अनुरोध किया था। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल ने शनिवार रात पौने एक बजे जारी आदेश में कहा, ‘मौजूदा मामले में पुलिस हिरासत की आवश्यकता है।’ वहीं, कुमार के वकील राजीव मोहन ने दावा किया कि मालीवाल ने ‘विचार-विमर्श करने और मनगढ़ंत कहानी बनाने के बाद’ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव पर 13 मई को मुख्यमंत्री आवास में मालीवाल के साथ मारपीट करने का आरोप है।
‘पीएम ने शुरू किया ऑपरेशन झाड़ू’
केजरीवाल ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय तक मार्च निकालने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए ‘ऑपरेशन झाड़ू’ शुरू किया है।
वहीं भाजपा ने कहा कि केजरीवाल को ड्रामेबाजी करने के बजाय सवालों के जवाब देने चाहिए। आप नेतााअों के विरोध मार्च पर स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘एक समय था जब हम निर्भया को इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरे थे, आज ऐसे आरोपी को बचाने के लिए सड़क पर उतरे हैं जिसने सीसीटीवी फुटेज गायब किए और फोन से सब हटा दिया? काश उन्होंने इतना जोर मनीष सिसोदिया जी के लिए लगाया होता।’