छत्तीसगढ़ में 10 साल के बच्चे ने फंदा लगाया
Punjab ujala news : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में 10 साल के बच्चे ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस जांच के अनुसार, कुरकुरे खाने को लेकर मृतक का अपने छोटे भाई से झगड़ा हुआ था। बड़े भाई ने छोटे भाई को खाने को कुरकुरे नहीं दिए थे। परिजनों के भय से बड़े भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। घटना की जानकारी आग की तरह पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। कुन्नी चौकी के ग्राम दर्रीपारा का मामला है।
