Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में भीषण हादसा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भीषण हादसा

Punjab ujala news : मध्य प्रदेश के उज्जैन में उन्हेल नागदा रोड पर देर रात भीषण हादसा हुआ। डंपर-कार और बाइक की टक्कर में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए और 2 महिलाओं की मौत होने की खबर भी है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में 3 बच्चे भी बताए जा रहे हैं। घायलों को उन्हेल अस्पताल से उज्जैन रेफर किया गया है। हादसा होने की जानकारी लगते ही जिला कलेक्टर नीरज कुमार और SP प्रदीप शर्मा अस्पताल पहुंचे।