एअर इंडिया से उड़ान भरने वाले सावधान! 70 फ्लाइट करनी पड़ी कैंसिल
Punjab ujala news : अगर आपने भी एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस से फ्लाइट का टिकट करा रखा है तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. दरअसल दोनों एयरलाइंस को अपनी 70 फ्लाइट कैंसल करनी पड़ी है. दरअसल एयरलाइंस के कई मेंबर्स सामूहिक रूप से बीमारी की छुट्टी (Mass Sick Leave) पर चले गए हैं, जिस कारण कंपनी को यह कदम उठा पड़ा है.
सूत्रों ने बताया कि चालक दल के अनेक सदस्यों ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी में कथित कुप्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन के रूप में बीमार होने की सूचना दी है. सूत्रों ने बुधवार को कहा कि सोमवार शाम से कई विमान कर्मियों ने बीमार होने की सूचना देना शुरू कर दिया और चालक दल के सदस्यों की पर्याप्त संख्या नहीं होने की वजह से कोच्चि, कालीकट तथा बेंगलुरू समेत अनेक हवाईअड्डों पर कई उड़ान रद्द कर दी गई हैं.एयर इंडिया एक्सप्रेस कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि अंतिम क्षण में चालक दल के अनेक सदस्यों के बीमार होने की सूचना मिलने के कारण उड़ानों में देरी हुई या उन्हें रद्द किया गया है. प्रवक्ता ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में चालक दल के सदस्यों द्वारा बीमार होने की सूचना दिए जाने के कारणों को समझने के लिए कंपनी उनसे बातचीत कर रही है और टीम सक्रियता से इस मुद्दे का समाधान कर रही है.
