Search for:
  • Home/
  • India/
  • Political : बंगाल में सबसे ज्यादा, तो महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग

Political : बंगाल में सबसे ज्यादा, तो महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग

Punjab ujala news : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को जारी है. आज कुल 93 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में अपना वोट डाला. इस बीच पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में मतदान के दौरान एक मतदान केंद्र पर टीएमसी के एक बूथ अध्यक्ष की भाजपा उम्मीदवार धनंजय घोष से झड़प हो गई. धनंजय घोष ने कहा, ”मैं बीजेपी का उम्मीदवार हूं और मुझे टीएमसी के बूथ एजेंट ने धमकी दी है…अगर एक उम्मीदवार के साथ ऐसा व्यवहार किया जा सकता है, तो आम लोगों के साथ क्या हो सकता है. हम इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे…”

पश्चिम बंगाल की चार लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान जारी है. इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के सामने अभी तक 182 शिकायतें दर्ज की गई हैं. जांगीपुर लोकसभा सिट के मीराग्राम प्राथमिक विद्यालय के 44 नंबर बूथ पर भाजपा उम्मीदवार धनंजय घोष और स्थानीय ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष गौतम घोष के बीच धक्का मुक्की की खबर है.

तीसरे चरण में गोवा की 2 सीटें, गुजरात की 25 सीटें, छत्तीसगढ़ की 7 सीटें और कर्नाटक की 14 सीटों पर मुकाबला होगा. इसके साथ ही इन राज्यों में चुनाव संपन्न हो जायेंगे. इससे पहले, 26 अप्रैल को दूसरे चरण के दौरान कर्नाटक की 14 सीटों पर चुनाव हुआ था. दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में दो लोकसभा सीटों के लिए भी मंगलवार को मतदान होना है. इनके अलावा असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10 और पश्चिम बंगाल की 4 सीटों के लिए मतदान होगा. जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के लिए मतदान की तारीख छठे चरण में 25 मई को पुनर्निर्धारित की गई है.

तीसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले प्रमुख उम्मीदवार हैं- गांधी नगर, गुजरात से अमित शाह (भाजपा); राजगढ़, मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह (कांग्रेस); विदिशा, मध्य प्रदेश से शिवराज सिंह चौहान (भाजपा); डिंपल यादव (समाजवादी पार्टी), मैनपुरी, उत्तर प्रदेश से; बारामती, महाराष्ट्र से सुप्रिया सुले (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरद पवार); राजकोट, गुजरात से पुरषोत्तम रूपाला (भाजपा); गुना, मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा); धारवाड़, कर्नाटक से प्रल्हाद जोशी (भाजपा), शिमोगा, कर्नाटक से केएस ईश्वरप्पा (भाजपा).