Search for:
  • Home/
  • India/
  • आयरलैंड के खिलाफ इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा

आयरलैंड के खिलाफ इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा

Punjab ujala news : टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 2 जून से हो रहा है. पिछले दिनों रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया का एलान कर दिया गया. भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज आयरलैंड के खिलाफ करेगी. भारत और आयरलैंड की टीमें 5 जून को आमने-सामने होगी. वहीं, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आयरलैंड के खिलाफ इतिहास रचने के लिए तैयार हैं. दरअसल, रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में नौवीं बार टीम इंडिया की जर्सी में खेलते नजर आएंगे. साथ ही यह टूर्नामेंट का नौवां संस्करण है. इस तरह अब तक रोहित शर्मा सारे टी20 वर्ल्ड कप में खेले हैं.

टी20 वर्ल्ड कप पहली बार 2007 में खेला गया था. महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 जीता था. रोहित शर्मा उस टीम इंडिया का हिस्सा थे. इसके बाद रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2009, टी20 वर्ल्ड कप 2010, टी20 वर्ल्ड कप 2012, टी20 वर्ल्ड 2014, टी20 वर्ल्ड कप 2021 और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेले. इस तरह रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के 8 संस्करणों का हिस्सा रह चुके हैं. बहरहाल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 रोहित शर्मा के लिए नौवां टी20 वर्ल्ड कप होगा.