Education : छात्रों के लिए जरूरी खबर! कल नहीं रहेगी छुट्टी
स्कूली बच्चों से जुड़ी बड़ी खबर है. हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. शिक्षा विभाग ने 16 अप्रैल को दुर्गा अष्टमी के दिन राज्य के स्कूलों के समय में बदलाव किया है.इस दिन अब छुट्टी नहीं रहेगी बल्कि स्कूल का समय बदल दिया गया है. सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को आदेश जारी कर दिया गया है.नए आदेश के मुताबिक कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक ही लगेंगी.
