Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Punjab ujala news : पंजाब में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की खबर है. मौसम विभाग के मुताबिक 13, 14 और 15 अप्रैल को पंजाब में आंधी-तूफान के साथ लगातार बारिश होगी.बता दें कि बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि किसानों की गेहूं की फसल तैयार खड़ी है, अगर पंजाब में 3 दिन तक लगातार बारिश हुई तो फसल जमीन पर गिर जाएगी. किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होगा. इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं किसानों के लिए यह चिंता का विषय है। इसके अलावा 10 और 11 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश होगी.

पंजाब के कई इलाकों में गेहूं की फसल पक चुकी है और कई जिलों में फसल पकने के कगार पर है. पंजाब सरकार ने 1 अप्रैल से सरकारी खरीद की घोषणा की है. किसानों की गेहूं मंडियों में आगामी फसल की खरीद के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मौसम विभाग ने जिस तरह से मौसम को लेकर भविष्यवाणी की है, उससे किसानों की चिंता बढ़ गयी है.