AAP का ‘अपमान’ करने पर दो कर्मचारी गिरफ्तार, एसडीएम निलंबित
Punjab ujala news :हरियाणा के कैथल में रैली की इजाजत मांग रही आम आदमी पार्टी (आप) पर अपशब्द लिखने के मामले में साइबर पुलिस स्टेशन ने दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक जूनियर प्रोग्रामर और एक अन्य कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी उमेद सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है.डीएसपी उम्मेद सिंह के मुताबिक साइबर थाना पुलिस ने जूनियर प्रोग्रामर शिवांश और ग्रुप डी कर्मचारी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में पता चला कि दोनों ने एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयोग की एनकवर आईडी का उपयोग करना सीखा था। इसके बाद दोनों को लोकसभा चुनाव के दौरान एसडीएम कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात किया गया था. इसी बीच उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया और दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा.
बता दें कि गिरफ्तार आरोपी जूनियर प्रोग्रामर शिवांश एसडीएम कार्यालय में काम करता है, जबकि प्रवीण कुमार पशुपालन विभाग कार्यालय में काम करता है. उसके पास एआरओ सह एसडीओ का यूजर आइडी व पासवर्ड था. दोनों आरोपियों ने दूसरे कंप्यूटर से एसडीएम की यूजर आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग किया। इस मामले में कैथल के एसडीएम और एआरओ ब्रह्म प्रकाश को भी निलंबित कर दिया गया है.
