दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज में गलत ढंग से पेपर करवाए
Punjab ujala news : जालंधर में करीब 14 साल पहले गलत ढंग से पेपर करवाने के मामले में पुलिस ने लंबी जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। केस में पुलिस ने दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल, सेंट्रल कौंसिल ऑफ इंडिया मैडिसिन के पूर्व सदस्य और पेपर देने वाली युवती का नाम शामिल किया है।केस में साजिश और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल केस में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जल्द पुलिस नोटिस जारी कर सभी को जांच में शामिल करेगी। अगर वह जांच में सहयोग नहीं करेंगे तो फिर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी। मिली जानकारी के अनुसार ये मामला कमिशन ऑफ इंडियन सिस्टम एंड मैडिसिन, मनिस्ट्री ऑफ आयुष (भारत सरकार) के ध्यान में भी लाया गया था। जिसके बाद उक्त विभागों द्वारा केस को लेकर सारी जानकारी मांगी गई थी।
जैसा दर्ज की गई एफआईआर में बताया गया….
होशियारपुर की खड़का रोज पर स्थित श्री गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी डॉ. अंजू बाला ने पुलिस को बताया कि 14 फरवरी को होशियारपुर पुलिस के जरिए एक शिकायत उनके ध्यान में आई थी। जिसके उक्त शिकायत को जालंधर पुलिस कमिश्नर के साथ ट्रांसफर कर दिया गया। उक्त रिपोर्ट की जांच होशियारपुर में डीएसपी डिटेक्टिव द्वारा की गई थी।
