Search for:
  • Home/
  • India/
  • विटामिन D की खुराक अधिक तो नहीं ले रहे आप?

विटामिन D की खुराक अधिक तो नहीं ले रहे आप?

Punjab ujala news : हाल ही में ब्रिटेन की एक खबर ने लोगों को चौंका दिया कि 89 साल के एक इंसान की मौत विटामिन डी के ओवरडोज की वजह से हो गई. उन्हें अस्‍पताल में हाइपरकैल्शिमिया(Hypercalcemia) के इलाज के लिए भर्ती किया गया था. इस बीमारी में ब्‍लड में कैल्शियम लेवल नॉर्मल से काफी मात्रा में बढ़ जाता है. टेस्‍ट से पता चला कि वह पिछले 9 महीने से लगातार विटामिन डी की खुराक ले रहे थे. हालांकि वह कई अन्‍य डिजीज से भी जूझ रहे थे. ऐसे में सवाल उठता है कि क्‍या विटामिन डी की अधिक खुराक हमारी जान ले सकती है?

  • विटामिन डी क्‍यों जरूरीदरअसल विटामिन डी कैल्शियम को बॉडी में ऑब्‍जर्व करने और बोन्‍स को मजबूत करने का काम करता है. यही नहीं, यह मसल्‍स, नर्व और इम्‍यूनिटी सिस्‍टम को भी बेहतर तरीके से काम करने के लिए तैयार करता है.
  • विटामिन डी हो सकता है टॉक्सिक?मायोक्‍लीनिक के मुताबिक, विटामिन डी टॉक्सिसिटी, जिसे हाइपरविटामिनोसिस डी भी कहा जाता है, यह ऐसी गंभीर बीमारी है जो शरीर में अधिक मात्रा में विटामिन डी के होने से होती है. इसकी संभावना तब होती है जब आप डाइट या सन लाइन ही नहीं, बल्कि सेप्‍लीमेंट दवाओं का इस्‍तेमाल करते हुए शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने का प्रयास करते हैं.
  • क्‍या है हाइपरकैल्सीमियाजब शरीर में विटामिन डी जरूरत से बहुत अधिक मात्रा में जाने लगता है तो खून में कैल्शियम बनने लगता है जिसकी वजह से मतली और उल्टी, कमजोरी और बार-बार पेशाब आना शुरू हो जाता है. इसकी वजह से शरीर की हड्डियों में तेज दर्द और किडनी में प्रॉब्‍लम आने लगते हैं. यही नहीं, इसकी वजह से किडनी में कैल्शियम जमा होकर पथरी यानी स्‍टोन क्रिएट करने लगते हैं.
  • शरीर में अधिक विटामिन डी के लक्षणअगर शरीर में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन डी जमा हो रहा है तो इसकी वजह से शरीर में  कमजोरी, थकान, डिप्रेशन, भ्रम, स्तब्धता या कोमा, अत्यधिक पेशाब, नेफ्रोलिथियासिस (गुर्दे की पथरी), पिंक आई, बुखार, ठंड लगना, एनोरेक्सिया, मतली, उल्टी और कब्ज आदि लक्षण नजर आते हैं.