जानें आज कैसा रहेगा मौसम
Punjab ujala news : पंजाब में रविवार को दोपहर बाद कई जिलों में धूप के बीच बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च तक पंजाब में मौसम साफ रहेगा। 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने व वर्षा की संभावना हैं।पटियाला व अमृतसर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़, लुधियाना, पठानकोट, फरीदकोट, बरनाला में अधिकतम तापमान 26.3 से 26.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
