Search for:
  • Home/
  • Other News/
  • सरकारी कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी

सरकारी कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी

Punjab ujala news : केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फरवरी के अंत तक बड़ी खबर मिल सकती है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फिलहाल 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता ( DA Hike ) मिल रहा है. इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार फिर से महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो DA बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा. AICPI के आंकड़ों के आधार पर DA महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की दर 50 फीसदी हो सकती है . अगर सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 फीसदी तक बढ़ा देती है तो कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है. फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 46 फीसदी की दर से DA मिल रहा है.महंगाई भत्ता नियम यह है कि साल 2016 में जब सरकार ने 7वां वेतन आयोग लागू किया तो महंगाई भत्ता शून्य कर दिया गया था. नियमों के मुताबिक, जैसे ही महंगाई भत्ता 50 फीसदी तक पहुंच जाएगा, उसे शून्य कर दिया जाएगा और कर्मचारियों को 50 फीसदी की दर से भत्ते के रूप में जो पैसा मिलेगा, वह मूल वेतन में जुड़ जाएगा.अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो उसे 50% DA के 9000 रुपये मिलेंगे. हालांकि, डीए 50 फीसदी होने पर यह मूल वेतन में जुड़ जाएगा और फिर महंगाई भत्ता शून्य हो जाएगा