जालंधर : NIT में छात्राओं की शिकायत पर कार्रवाई
Punjab ujala news : जालंधर में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) के प्रोफेसर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगने के बाद अब जांच कमेटी ने कार्रवाई कर दी है। सोमवार को उक्त प्रोफेसर को NIT से टर्मिनेट कर दिया गया है। इसे लेकर संस्थान द्वारा जानकारी सांझा की गई है।हालांकि पहले संस्थान ऐसा कोई भी मामला होने से इनकार किया था। इसको लेकर शुक्रवार की रात छात्राओं ने हंगामा भी किया था। उक्त छात्राओं ने आरोप लगाए थे कि प्रोफेसर ने पेपर में पास करवाने का लालच दे उससे रेप करने की कोशिश और सेक्शुअल हैरेसमेंट की थी।जैसा NIT के डायरेक्टर विनोद कुमार ने बतायाNIT के डायरेक्टर विनोद कुमार कनोजिया ने कहा- संस्थानके महिला विभाग में एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी।जिसकी वुमेन कमिश्नर इंक्वारी कर रही थी। सारी इंक्वारीहोने के बाद उनकी रिपोर्ट के आधार पर हमने बोर्ड ऑफगवर्नेस को कार्रवाई के लिए रिकमंडेशन दी थी। बोर्ड ऑफगवर्नेस मिनिस्ट्री के अधिकारी भी साथ बैठते हैं। सभी तथ्योंकी गहराई से जांच की गई और फिर एक्शन लिया गया।
