Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर के करमा फैशन मालिक को मिली धमकी

जालंधर के करमा फैशन मालिक को मिली धमकी

Punjab ujala news : जालंधर में बहुचर्चित करमा फैशन के बाहर शनिवार को एक धमकी भरा पत्र मिलने से सनसनी फैल गई। थ्रेट लेटर के साथ एक जिंदा रौंद भी मिला। लेटर और रौंद पीड़ित ने थाना-4 की पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले की शिकायत करमा फैशन के मालिक राघव द्वारा पुलिस को दी गई है। राघव ने बताया कि लेटर में लिखा था कि ये रौंद तुम्हें बतौर गिफ्ट भेजा है। अगर, आप हमसे बात नहीं करोगे तो इसी रौंद से आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। राघव के मुताबिक लेटर में GB और LB लिखा हुआ था। लेटर उनके सिक्योरिटी गार्ड को मिला था। राघव ने बताया कि जिस एरिया में लेटर फेंका गया, उक्त एरिया में सीसीटीवी कवर नहीं करता। जिसके चलते आरोपी सीसीटीवी में कैद नहीं हुआ।घटना की सूचना मिलते ही थाना-4 और CIA स्टाफ की टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी चेक करने शुरू कर दिए हैं।