Search for:
  • Home/
  • India/
  • नीतीश कुमार कल देंगे इस्तीफा! बीजेपी संग बनाएंगे सरकार

नीतीश कुमार कल देंगे इस्तीफा! बीजेपी संग बनाएंगे सरकार

Punjab ujala news : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चल रही अटकलें अब खत्म हो गई हैं। खबर आ रही है कि नीतीश कुमार कल जदयू पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाएंगे। इसके बाद एनडीए में शामिल होने का औपचारिक ऐलान करेंगे। फिर शाम करीब 4 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण हो सकता है। जिसमें नीतीश कुमार दोबारा सीएम बनने की शपथ लेंगे।

12 बजे राज्यपाल को इस्तीफा को सौंपेंगे

जानकारी के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इस्तीफा नहीं देने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार 28 जनवरी को पहले सुबह 10 बजे पटना, मुख्यमंत्री आवास में नई सरकार को लेकर बैठक होगी। इस बैठक में जदयू के विधायक, सांसद और अन्य पार्टी नेता शामिल होंगे। बैठक में आगे की रणनीति पर आखिरी मुहर लगने के बाद दोपहर करीब 12 बजे नीतीश कुमार अपना इस्तीफा बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को सौंपेंगे।