जालंधर सांसद रिंकू ही रहेंगे AAP उम्मीदवार
Punjab ujala news : जालंधर से आम आदमी पार्टी सांसद सुशील कुमार रिंकू ही लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं। 13 लोक सभा सीट पर मंथन को लेकर आज दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर अहम बैठक चल रही है। जिसमें रिंकू को तैयारी करने के लिए कहा गया है। AAP के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि उनके नाम पर बैठक में मुहर लगा दी गई है।चड्डा सहित विभिन्न वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इस दौरान ये फैसला लिया गया है। जल्द इसे लेकर पार्टी आलाकमान नोटिफिकेशन जारी करेगी। फिलहाल मीटिंग में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कोई फैसला नहीं आया है। रिंकू कांग्रेस का दामन छोड़ आप जॉइन कर बने सांसद बता दें कि जालंधर के मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू इससे पहले कांग्रेस पार्टी में थे। वह कांग्रेस की ओर से जालंधर वेस्ट हलके से विधायकी का चुनाव लड़ते थे। उन्हें आप के MLA शीतल अंगुराल ने हराया था। इस दौरान जब जालंधर से पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हुआ तो रिंकू कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए।
