पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को बठिंडा जेल में किया शिफ्ट, DGP को भेजा लीगल नोटिस
पंजाब उजाला न्यूज
पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को बठिंडा जेल में किया शिफ्ट, DGP को भेजा लीगल नोटिस
कपूरथला(राहुल कश्यप)कपूरथला जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को बठिंडा जेल में शिफ्ट कर दिया है। इसे लेकर जग्गू भगवानपुरिया ने पंजाब के डीजीपी को नोटिस भेजा है। जिसमें उसने जेल से शिफ्ट करने को कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करना बताया है। उसने कहा कि वह जल्द ही इस मामले को लेकर कोर्ट का रुख करेगा।
बताया जान को खतरा
पंजाब के डीजीपी को भेजे लीगल नोटिस में जग्गू भगवानपुरिया ने अपनी जान को खतरा बताया है। उसने कहा कि 5 महीने पहले हाईकोर्ट ने आर्डर जारी करके उसे दूसरी जेल में शिफ्ट न करने की बात कही थी। कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया गया है। बठिंडा जेल में उसकी जान को खतरा है, क्योंकि वहां पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व अन्य गैंगस्टर बंद हैं।
कपूरथला जेल में की थी तोड़-फोड़
आपको बता दें कि दो हफ्ते पहले जग्गू भगवानपुरिया ने कपूरथला जेल में तोड़फोड़ की थी। जिसे लेकर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। दरअसल जेल में ही जग्गू की कैदी के साथ बहस हो गई।
बहस के बाद जग्गू भगवानपुरिया भड़क गया और उसने हाई सिक्योरिटी बैरक में लगी LCD को दीवार से निकाल कर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने पैर मारकर LCD तोड़ दी।
