India-Maldives Controversy : मालदीव को मात देने का बना प्लान, लक्षद्वीप में तैयार होगा नया एयरपोर्ट
Punjab ujala news : भारत और मालदीव के बीच चल रही टेंशन के बीच नई दिल्ली ने माले को एक और झटका देने की तैयारी कर ली है. लक्षद्वीप को मालदीव का विकल्प बनाने के लिए भारत केंद्रशासित प्रदेश में एक नया एयरपोर्ट तैयार करने का प्लान बना रहा है. इस नए एयरपोर्ट को लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप पर बनाया जाएगा. एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत ये होगी कि यहां से न सिर्फ सिविलियन, बल्कि मिलिट्री एयरक्राफ्ट भी ऑपरेट किए जा सकेंगे. समाचार एजेंसी ने सरकार के सूत्रों का हवाला देते हुए कहा, ‘प्लान के तहत यहां ज्वाइंट एयरफील्ड बनाने की तैयारी है, जो फाइटर जेट्स, मिलिट्री ट्रांसपोर्ट और कमर्शियल एयरक्राफ्ट को ऑपरेट करने के काबिल हो.’ सूत्रों ने आगे बताया कि मिनिकॉय द्वीप पर नए एयरफील्ड को बनाने का प्रस्ताव पहले भी दिया जा चुका है. मगर नए प्लान के तहत डिफेंस और सिविलियन दोनों कामों के लिए ज्वाइंट एयरफील्ड बनाने का प्रस्ताव पहली बार दिया गया है.
