Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर में 7 फर्जी जमानती गिरफ्तार

जालंधर में 7 फर्जी जमानती गिरफ्तार

Punjab ujala news : जालंधर में पुलिस ने जाली जमानत करवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फर्जी जमानत बॉन्ड भरने वाले करीब 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई हाईप्रोफाइल लोगों के साथ जुड़े हुए थे। जिन्हें जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि उक्त आरोपी अब तक कितने लोगों की जाली जमानत करवा चुके थे।भार्गव कैप थाना पुलिस ने जगजीत सिह उर्फ जग्गी पुत्र तरलोक सिंह निवासी फत्तू ढींगा (कपूरथला), रवि कुमार पुत्र अशोक कुमार, सुखदेव कुमार पुत्र मोहन लाल शर्मा, राकेश कुमार पुत्र महेंद्र राम निवासीगण गाखला कॉलोनी (जालंधर), पंकज राम उर्फ गंजू, गुरमीत सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासीगण छेहार्टा (अमृतसर) व जालंधर निवासी जोधा के खिलाफ IPC की धारा 419, 420, 465, 467, 468, 470 और 120-बी के तहत केस दर्ज किया है।