Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • सीटों के बंटवारे को लेकर आप और कांग्रेस के बीच बैठक खत्म

सीटों के बंटवारे को लेकर आप और कांग्रेस के बीच बैठक खत्म

Punjab ujala News : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सोमवार को बैठक की। इस बीच दोनों पार्टियों ने सीट बंटवारे और चुनावी मुद्दों पर चर्चा की. सीट बंटवारे पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है.कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि चुनाव के कई मुद्दों पर चर्चा हुई. हमने जल्द चुनाव के लिए विभिन्न मुद्दों पर बैठक की. बातचीत जारी रहेगी और हम फिर मिलेंगे. इसके बाद ही सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. हर बात पर विस्तार से चर्चा हुई. हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी को ठोस जवाब देंगे.’