Crime : 5 दिन बाद रेड खत्म, INLD के पूर्व MLA दिलबाग सिंह गिरफ्तार
Punjab ujala news : हरियाणा के यमुनानगर से इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह (INLD Dilbag Singh) के घर पर लगातार पांच दिन से चल रही ईडी की रेड अब खत्म हो गई है. सोमवार दोपहर एक बजे के करीब यह रेड खत्म हुई और ईडी टीम (ED Raid) ने पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया.ईडी की तरफ से मिले दस्तावेज में लिखा गया है कि दिलबाग सिंह को 12 बजकर 15 मिनट पर गिरफ्तार किया गया है. ईडी की टीम की तरफ से दिलबाग सिंह सहित उनके परिजनों के चार आईफोन भी जब्त किए गए हैं. साथ ही दिलबाग सिंह के बेहद करीबी कुलविंदर सिंह को भी अरेस्ट किया है. ईडी ने दिलबाग सिंह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.
