Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • नशे के खिलाफ सर्च ऑपरेशन

नशे के खिलाफ सर्च ऑपरेशन

Punjab ujala kesari : नशे को लेकर बदनाम बठिंडा की बस्ती धोबियाना में आज पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए एसएसपी बठिंडा हरमन वीर सिंह गिल ने बताया कि बठिंडा पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। ड्रग्स के मामले में कुख्यात बस्ती धोबियाना में आज सुबह से लगातार सर्च किया जा रहा है। ड्रग मामलों में शामिल कुछ लोगों की संपत्ति भी जब्त की गई है। इसके अलावा नशे के इस कारोबार को खत्म करने के लिए पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर रख रही है, जो कभी न कभी नशे के कारोबार से जुड़े रहे हैं।