पंजाब में अब गैंगस्टरों और स्नैचरों की खैर नहीं, सीएम मान ने दी खुली चुनौती
Punjab ujala news
पंजाब में अब गैंगस्टरों और स्नैचरों की खैर नहीं, सीएम मान ने दी खुली चुनौती
पंजाब(राहुल कश्यप)पंजाब में अपराध दिन व दिन बढ़ता जा रहा है आए दिन कभी गोलीबारी और कभी लूट और चोरी के मामले सामने आते रहते है। अपराधी बिना किसी डर के ऐसी घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए है।
वहीं अब दूसरी तरफ इस अपराधों को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गैंगस्टरों व स्नैचरों को वार्निंग दी है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब पुलिस से मीटिंग के बाद पुलिस एक्शन मोड में है। आए दिन गैंगस्टरों के एनकाऊंटर हो रहे हैं।
वहीं अगर कोई गैंगस्टर व स्नैचर एक चौक में वारदात को अंजाम देता है तो उसकी कोई गारंटी न है कि वह अगले चौक तक सही सलामत पहुंच पाएगा या नहीं। उनके द्वारा की गई वारदातों की क्या सजा होगी इसकी भी कोई गारंटी नहीं है।
इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने कहा कि अगर गैंगस्टर पुलिस पर फायरिंग करेंगे तो पुलिस की भी जवाबी फायरिंग करनी बनती है। वारदात करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
