Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

Punjab ujala news

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

लुधियाना(राहुल कश्यप)पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना में फोकल पॉइंट के नीची मंगली में एक गोदाम में भीषण आग लगी है। आग लगने से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक फोकल प्वाइंट के प्लास्टिक कुर्सियों के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। आस-पास के लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत फैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड को दी। आग इतनी भयानक थी कि गोदाम की बिल्डिंग में दरारें आ गई। लाखों का माल राख हो गया।
आग की लपटें देख कई फैक्ट्री मालिकों ने अपनी लेबर को कारखानों से बाहर निकाल लिया। घटना के तुरंत बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह आग हाईवे प्लास्टिक के गोदाम में लगी है। रात को वह अपनी फैक्ट्री के बाहर खड़े थे। अचानक से हाईवे प्लास्टिक के गोदाम के पिछले रास्ते से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख गोदाम में जो दो लोग डयूटी देते हैं उन्हें सूचित किया।
आग लगने की घटना की जानकारी आस-पास के अन्य फैक्ट्री संचालकों को दी गई। लोगों ने खुद भी आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग कंट्रोल होने की बजाए बढ़ती रही। आग बढ़ती देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने में करीब 15 से 18 गाड़ियों का इस्तेमाल किया है।