Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • जालंधर में सांसद और MLA के दफ्तर के पास लूट

जालंधर में सांसद और MLA के दफ्तर के पास लूट

Punjab ujala news

जालंधर में सांसद और MLA के दफ्तर के पास लूट

जालंधर(राहुल कश्यप)जालंधर पंजाब में लूट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसा ही एक मामला अब पंजाब के जिला जालंधर से सामने आ रहा है। खबर है कि जालंधर में लूट हुई है। हैरानी की बात तो यह है कि जिस जगह लूट हुई है, वहां पास ही सांसद और विधायक का घर और दफ्तर है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में लूटेरों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि जालंधर के बस्ती दानिश मंदा में अज्ञात लूटेरों द्वारा हथियारों के बल पर बुजुर्ग से लूट की गई है। बदमाशों को न तो सांसद और न ही एमएलए का डर है, जिससे उनके घर के पास ही घटना को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग नकोदर में माथा टेकने जा रहा था तभी बाइक सवार लूटेरे आए और उन्होंने हथियार दिखा उसको घेर लिया। इसके साथ ही लूटेरों ने पीड़ित बुजुर्ग विजय व्यक्ति से 9 हजार रुपए, मोबाइल और गले में 1 तोले सोने की पहनी चेन लूट ली।
वहीं पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि वह सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में काम करता है और उसको कल ही सैलरी मिली थी जिसे वह घर में रखना भूल गया था। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।