Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या करने वाले गैंगस्टर की पोस्ट सामने आई

जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या करने वाले गैंगस्टर की पोस्ट सामने आई

Punjab ujala news : शहर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर आप नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले में Joga Pholriwal ने हत्या की जिम्मेदारी ली है, जिसकी पोस्ट भी सामने आई है।

PunjabKesari

बता दें कि  लक्की पर करीब 9 गोलियां चलाई गई थीं, जिनमें से 6 गोलियां उसकी छाती में लगीं और एक गोली उसके चेहरे के पास से निकल गई। घटना के समय उसकी हालत बेहद नाजुक थी। डॉक्टरों ने बताया कि लक्की का इलाज वेंटिलेटर पर रखकर किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। रिपोर्टों के अनुसार, हमलावरों ने थार गाड़ी में बैठे लक्की पर 7 से 8 गोलियां चलाईं। घटना की सूचना मिलते ही जांच टीम के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) हरिंदर सिंह गिल और एडीसीपी-2 जालंधर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस हत्या की वारदात ने पूरे पंजाब को हिला कर रख दिया है।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग बुजुर्ग मां को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह अस्पताल के अंदर अपने बेटे से मिलने की जिद्द करती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया। बताया जा रहा है कि ‘जोडा’ नामक व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।