Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • बठिंडा में किसानों का जबरदस्त Protest

बठिंडा में किसानों का जबरदस्त Protest

Punjab ujala news : बठिंडा में किसानों के जबरदस्त प्रदर्शन के चलते बठिंडा–चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार पिछले करीब 4 घंटे से सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। जाम के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि एम्बुलेंस तक जाम में फंसी हुई हैं, जिससे आपात सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। जाम में स्कूली बच्चों की बसें, नौकरीपेशा लोग और यात्री फंसे हुए हैं।

किसानों के इस प्रदर्शन की वजह से पूरे इलाके में महाजाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने और रास्ता खुलवाने के प्रयास में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक ट्रैफिक सामान्य नहीं हो पाया है। लोगों से अपील की गई है कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।जबकि किसानों का कहना है कि उन्होंने उक्त हाईवे को जाम नहीं किया है, बल्कि उनका प्रदर्शन तो नैशनल हाईवे से 3 किलोमीटर दूर चल रहा है। किसानों का कहना है कि पुलिस ने ही उक्त हाईवे को बंद किया है, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।