Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • लक्की ओबरॉय ह+त्या कांड ने हिला डाला पंजाब!

लक्की ओबरॉय ह+त्या कांड ने हिला डाला पंजाब!

Punjab ujala news : कांग्रेस नेता और भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब की मौजूदा स्थिति को लेकर भगवंत मान सरकार और पंजाब पुलिस के कार्यकारी डीजीपी पर तीखा हमला बोला है। जालंधर में गोली मारकर हत्या किए गए आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराए हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए सुखपाल खैहरा ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

उन्होंने कहा कि मॉडल टाउन इलाका, जो पुलिस स्टेशन के बिल्कुल नजदीक है, वहां दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराए की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खैहरा ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जिस तरह नशों के खिलाफ छेड़ी गई कथित जंग असफल रही है, उसी तरह गैंगस्टरों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम भी पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने इस खराब हालात के लिए सीधे तौर पर मौजूदा सरकार और पुलिस प्रशासन की विफलता को जिम्मेदार ठहराया है।