इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश
Punjab ujala news : पंजाब में कुछ दिनों के शांत मौसम के बाद अब एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। आज सुबह कई इलाकों में तेज बारिश हुई, वहीं कुछ जगहों पर कई घंटों तक हल्की बूंदाबांदी जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे राज्य में बारिश का असर दिखाई देगा। विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। साथ ही 3 अगस्त से भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज और कल पंजाब के अधिकांश हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिलेगा।
