पंजाब मे अचानक बदलेगा मौसम
Punjab ujala news : पंजाब में मानसून धीरे-धीरे अपना असर दिखा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में पंजाब के कई जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। आज पंजाब के बड़े हिस्से में बारिश की संभावना है। ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मानसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, लुधियाना, रूपनगर, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर में मध्यम बारिश हो सकती है।
