Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • बारिश और तूफान को लेकर Advisory जारी

बारिश और तूफान को लेकर Advisory जारी

Punjab ujala news : मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में संभावित बारिश और तूफान के संकेतों को ध्यान में रखते हुए, नगर निगम चंडीगढ़ ने शहरवासियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जनसुरक्षा सुनिश्चित करने और जान-माल के नुकसान को रोकने के उद्देश्य से यह दिशा-निर्देश स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए जारी किए गए हैं।

बिजली के खंभों, स्ट्रीट लाइटों या पार्क लाइट फिक्सचरों को न छुएं, क्योंकि बारिश के दौरान या बाद में इनमें बिजली का करंट लगने का गंभीर खतरा हो सकता है।

बारिश या तूफान जैसी परिस्थितियों में पुराने और भारी पेड़ों के नीचे वाहन खड़ा करने से बचें।

बारिश या तेज़ हवाओं के दौरान ऐसे पेड़ों के नीचे खड़े होने या आश्रय लेने से बचें, विशेषकर जो पुराने या संरचनात्मक रूप से कमजोर दिखते हों।

जब तक बहुत जरूरी न हो, भारी बारिश या तूफानी हालात में पेड़ों के किनारे वाली सड़कों पर यात्रा या पैदल चलने से परहेज करें।