Search for:
  • Home/
  • India/
  • पद्म पुरस्कार के लिए 15 सितंबर तक करें नामांकन

पद्म पुरस्कार के लिए 15 सितंबर तक करें नामांकन

Punjab ujala news : पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन 15 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति नामांकन और सिफारिशें कर सकता है, जिसमें स्व-नामांकन भी शामिल है। पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाएगी। नामांकन या सिफारिशें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ( https://awards.gov.in ) पर ही प्राप्त की जाएंगी। 1954 में स्थापित यह पुरस्कार पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से हैं।