आज राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में करेंगे रैली
Punjab ujala news : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज जम्मू कश्मीर जाएंगे। वे नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी)-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके लिए उनकी 2 रैलियां प्रस्तावित हैं। एक रैली कश्मीर के अनंतनाग में, दूसरी जम्मू के संगलदान इलाके में होगी। राहुल की इस रैली के साथ ही कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत भी हो जाएगी। घाटी में 18 सितंबर को चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है।
